बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- फुलवड़िया में बढ़ते अपराध Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र में लगातार घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गत शुक्रवार को देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने फुलवड़िया बख्तर स्थान के निकट बरौनी नगर परिषद वार्ड एक निवासी गणेश कुमार को ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस के हाथ खाली है। इसके पहले फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया बिषहर स्थान के निकट स्थित मंजू ज्वेलर्स की दुकान में गत 16 सितम्बर की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काट कर 3 लाख से अधिक क़ीमत की दुकान का लॉकर तोड़ कर लगभग एक किलो चांदी व 25 ग्राम सोने की चोरी कर ली। बरौनी नगर परिषद वार्ड -19 पोखर मुहल्ला निवासी मो.शमशाद के घर से अज्ञात चोरों ने अलमीरा से सोने चांदी के जेबरात ...