बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बछवाड़ा। बछवाड़ा पंचायत के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जलजमाव से कीचड़, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीण यशवंत कुमार, सरोज चौधरी, राहुल कुमार झा आदि ने बताया कि सड़क की ऊंचीकरण व मरम्मत को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मांग की गई है किंतु हालात जस की तस बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...