Begusarai News: स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर चलाया अभियान
बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। नगर इलाके में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच की स्थानीय शाखा की ओर से वॉकेथॉन 2.0 कार्यक्रम किया गया। पैदल मार्च कल्याणी मेडिकल के समीप से शुरू होकर श्रीकृष्ण गौशाला तक पहुंचा। इसमें मंच के युवा सदस्यों के साथ बच्चों ने भाग लिया। मंच के संयोजक सौरभ अग्रवाल ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने समय पर उठने, नियमित सुबह की सैर और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की बखरी शाखा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि वॉकेथॉन समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और एकता के प्रति नई चेतना जगाने का प्रयास है। वहीं, मारवाड़ी युवा मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.