बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: नावकोठी। पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव हेतु प्रसव पूर्व गर्भवतियों का यह जांच अवश्य कराना चाहिए। इस जांच से प्रसव की जटिलता की जानकारी हो जाती है। इसे समय रहते उपचार के द्वारा दुरूस्त कर लिया जाता है जिससे शिशु एवं मातृ मृत्यु की खतरा टल जाता है। एल टी पंकज जोशी ने 07 गर्भवतियों का मूत्र, हिमोग्लोबीन, बीपी, सुगर, हेपटाइटिस आदि का परीक्षण किया। इसमें 02 एनीमिया से ग्रसित दो गर्भवतियों को चिह्नित किया गया। इन्हें अपने दिनचर्या में परिवर्तन करने, भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करने, निश्चित अंतराल पर नियमित जांच ...