बेगुसराय, जुलाई 18 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में शनिवार को एलकेजी से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों की माताओं के लिए 'नो फायर फूड प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य माताओं की रचनात्मकता, पाक-कौशल एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागी माताओं ने बिना आग का प्रयोग किए स्वादिष्ट, आकर्षक एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। रंग-बिरंगे फलों, ताज़ी सब्जियों, अंकुरित अनाज, सूखे मेवों तथा अन्य स्वास्थ्यवर्धक सामग्री से तैयार व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया। प्रत्येक प्रस्तुति में स्वाद, स्वच्छता, पोषण, साज-सज्जा और नवीनता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। निर्णायक मंडली ने व्यंजनों का मूल्यांकन उनकी पौष्टिकता, प्रस्तुतीकरण, स्वच...