बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आमजनों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एक घंटे श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेशस्वच्छता अभियान का आयोजन डीएम रिची पांडेय के नेतृत्व में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक लगभग एक घंटे का सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर श्रमदान करते हुए सड़की सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का संदेश दिया। साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने एवं स...