बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: फोटो- बखरी में ज्वेलरी व्यवसाई से लूट के विरोध में बैठक करते दुकानदार बखरी। निज संवाददाता खगड़िया-बखरी पथ पर जोकियाही पुल के समीप स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की घटना के विरोध में सोमवार को बखरी के ज्वेलर्स दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर आक्रोश जताया। मुख्य बाजार स्थित रामा पैलेस के सामने शर्राफा व्यवसायी संघ के उपाध्यक्ष बलराम स्वर्णकार की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। दुकानदारों ने कहा कि ठंड की शुरुआत से पहले ही छिनतई की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इससे स्वर्ण व्यवसायियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में बन्धु ज्वेलर्स, एसके ज्वेलर्स और अमन ज्वेलर्स समेत करीब आधा दर्जन दुकानों में चोरी व छिनतई की घटनाएं हुईं, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी पुलि...