बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: लाखो। भाकपा माले लिबरेशन के वरिष्ठ नेता एवं पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शनिवार को कमलेश्वरी भवन स्थित पार्टी कार्यालय में झंडा झुकाकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं ने कहा कि 1974 में पुनर्गठित भाकपा माले लिबरेशन को आगे बढ़ाने और विभिन्न उतार-चढ़ाव के दौर में मार्गदर्शन देने में कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य की अहम भूमिका रही। उनका निधन न केवल भाकपा माले, बल्कि पूरे वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने दूरभाष पर कहा कि उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौ...