Begusarai News: स्वतंत्रता सेनानी के नाम का शिलालेख गायब, एफआईआर का निर्देश
बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। मजदूर एकता पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी और स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामानंद राय के नाती राजीव कुमार ने बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर में हाई स्कूल का शिलालेख गायब होने को लेकर उच्च स्तरीय शिकायत की है। उन्होंने सहयोग शिविर के माध्यम से भी 12 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। बरौनी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने निरीक्षण कर माना कि विद्यालय परिसर में शिलालेख नहीं पाया गया। कहा कि शिकायत दर्ज में बताया गया कि 28 मई 2011 को अमर शहीद स्वतंत्रा सेनानी रामानंद राय के नाम से नई भूमि पर उच्च विद्यालय अमरपुर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलालेख लगाया गया था। वह विद्यालय निरीक्षण के दौरान गायब पाया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापक को पत्र प्रेषित कर एफआईआर दर्ज करने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.