Begusarai News: स्वतंत्रता संग्राम के समर्पित योद्धा थे क्रांतिकारी केदार सिंह: रामजीवन सिंह
बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। कबीर साहित्य परिषद के सौजन्य से जगदंबी पुस्तकालय, मंझौल के सभागार में रविवार की शाम प्रखर स्वतंत्रता सेनानी व नौलागढ़ के भूतपूर्व मुखिया केदार सिंह के योगदान पर आधारित संघर्ष के संवाहक केदार सिंह (संस्मरण संग्रह) पुस्तक का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनकवि दीनानाथ सुमित्र ने की। संचालन साहित्यकार प्रवीण प्रियदर्शी ने किया। स्वागत भाषण करते हुए साहित्यकार महेश भारती ने कहा कि केदार बाबू भगत सिंह की परंपरा के संवाहक थे। आजादी की लड़ाई में भागलपुर के मशहूर क्रांतिकारी सियाराम सिंह के साथ उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। मुख्य वक्ता विश्वम्भर प्रसाद सिंह ने कहा कि केदार सिंह स्वतंत्रता संग्राम के जांबाज योद्धा थे। स्वतंत्रत भारत में वे सत्ताधारी दल को छोड़कर सोशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.