Begusarai News: स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते वृक्ष
बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बुधवार को इनर व्हील क्लब ऑफ बेगूसराय की ओर से सिंघौल स्थित द थ्रिल पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इसका नेतृत्व इनर व्हील क्लब ऑफ बेगूसराय की अध्यक्षा नम्रता सिंह ने किया। नम्रता सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ बेगूसराय की कोषाध्यक्ष बबली मसकरा, स्नेहा टिबरीवाल वंदना रंजन, स्वप्नलिका गायकवाड़ समेत कई गणमान्य थे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में पौधेरोपण कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.