Begusarai News: स्वच्छता कर्मी के साथ मारपीट, प्राथमिक दर्ज
बेगुसराय, जुलाई 30 -- Begusarai News: गढ़पुरा। श्रावणी मेला को लेकर बाबा हरिगिरिधाम और उसके आसपास बदिया विद्यालय के समीप सफाई में लगे स्वच्छता कर्मी के साथ गुरुवार को विधालय के तालिमी मरकज मोहम्मद शहाबुद्दीन ने गाली-गलौच और मारपीट की है। स्वच्छता कर्मी ने बीडीओ को इस घटना की जानकारी दी और आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराया है। घटनास्थल पर बीडीओ समेत एमओ सह प्रभारी बीईओ गोविंद कुमार, बीएसओ बिहारी लाल शर्मा, बीएओ ओम प्रकाश यादव एवं गढ़पुरा थाना से किशन कुमार पहुंचे और वस्तु स्थिति से अवगत हुए। इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि तालिमी मरकज मोहम्मद शहाबुद्दीन से शोकॉज पूछा जा रहा है और आगे विभागीय कार्यवाही के लिए लिखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.