बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत बुधवार को रजाकपुर पंचायत में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पंचायत के विभिन्न वार्डों की गलियों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संदेश दिया। अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक कुमार रंजन ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कराई और लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ और सुंदर गांव की पहचान है। यह भी पढ़ें- प्रखंड, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरुकता व साफ-सफाई अभियान चला स्वच्छता को केव...