Begusarai News: स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आवास योजना पर चर्चा
बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड की सनहा पश्चिम पंचायत स्थित पंचायत भवन के परिसर में मुखिया पूनम देवी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। कहा कि गांव की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। साथ ही, खुले में शौच नहीं करने का संकल्प लेकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाना होगा। ठोस एवं तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.