बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- रिजल्ट की गड़बड़ी पर जीडी कॉलेज में प्रदर्शन Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा जारी स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर सत्र (2024-2028) के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस रिजल्ट में जीडी कॉलेज के हिंदी विभाग के सभी छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है। सैकड़ो छात्रों को विभिन्न विषयों एवं प्रैक्टिकल व इंटरनल परीक्षा में अनुपस्थित दिखाया गया है। कई छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया है। ऑनलाइन मार्कशीट में भारी मात्रा में अशुद्धि है। इस गड़बड़ी के खिलाफ एआईएसएफ ने जीडी कॉलेज में मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रशासनिक भवन पहुंचकर ताला जड़ दिया। एआईएसएफ के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी...