बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा कम्युनिष्ट व कांग्रेस को लेकर दिये गये अमर्यादित बयान तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस तथा भाकपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बीहट में प्रतिरोध मार्च निकाला।

प्रतिरोध मार्च का आयोजन बीहट स्थित भाकपा अंचल कार्यालय से प्रतिरोध मार्च निकालकर स्थानीय सांसद के विरोध में नारेबाजी करते हुए भाकपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता बीहट चांदनी चौक पर पहुंचे। वहां प्रतिरोध सभा के जरिये स्थानीय सांसद की जमकर खिंचाई की। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता बरौनी भाकपा अंचलमंत्री सह एटक नेता प्रह्लाद सिंह ने की।

राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियाँ भाकपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलेर अफगन ने कहा कि स्थानीय सांसद बड़...