बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: मंझौल। सिउरी निवासी राम उदगार ईश्वर के पुत्र लल्लू ईश्वर को पुलिस ने शनिवार को गाड़ी की स्टेपनी एवं जैक के साथ आरसीएस कॉलेज के पास के खंडहर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूनम देवी ने मंझौल थाना में लालू ईश्वर के खिलाफ स्टेपनी एवं जैक चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...