Begusarai News: स्कूल से पंखा चोरी मामले में दो गिरफ्तार, एक निरुद्ध
बेगुसराय, अगस्त 18 -- Begusarai News: नावकोठी। नावकोठी पुलिस ने राधा देवी कन्या मध्य विद्यालय से पंखा चोरी मामले में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक को निरुद्ध किया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी निवासी मो. मिराज और मो. सोनू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मो. रहमान उर्फ गोलू को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी हुए छह पंखों में से तीन पंखे बरामद कर लिए हैं। बताया गया कि रविवार को विद्यालय के क्लास रूम से छह पंखे खोलकर गायब कर दिए गए थे। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपितों को पकड़ा तथा चोरी के पंखे बरामद किए। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपितों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.