Begusarai News: स्कूल टाइम में मोबाइल चलाया तो रुकेगा वेतन
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: भगवानपुर। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर अब पूरी तरह रोक लग गई है। प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रखंडाधीन सभी शिक्षकों व विद्यालय प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय कार्यावधि में सभी शिक्षक मोबाईल का उपयोग नहीं करेंगे। ई-शिक्षाकोष पर उपस्थिति दर्ज करने के उपरांत अपना मोबाईल विद्यालय प्रधान को सौंप देंगे। मोबाईल पर फोन आने पर विद्यालय प्रधान द्वारा संबंधित शिक्षक को सूचित किया जायेगा। विद्यालय निरीक्षण के क्रम अथवा किसी अन्य माध्यम से विद्यालय कार्य अवधि में मोबाईल चलाते हुए पाये जाने की सूचना के उपरांत संबंधित शिक्षक / प्रधानाध्यापक का वेतन स्थगित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारी को संसूचित कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.