बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को मंडे मेगा क्विज का आयोजन किया गया। बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्ग 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और समसामयिक विषयों पर सवाल पूछे गए। वर्ग 1 व 2 के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गयी जबकि कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों ने लिखित परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक रईस उद्दीन व अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की क्विज प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और ज्ञान का विकास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...