Begusarai News: स्कूलों में आज मनेगी स्वच्छता हमारी संस्कृति, निर्देश जारी
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रारंभिक विद्यालयों में 31 अक्टूबर को 'स्वच्छता हमारी संस्कृति' थीम पर मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी की जाएगी। इस दौरान बच्चों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक ने निर्देश जारी किया है। संगोष्ठी में स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभिभावकों और बच्चों को ई-कचरे के प्रति जागरूक करने के साथ उसके संग्रहण के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जिले की 2012 प्रारंभिक विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.