बेगुसराय, अक्टूबर 22 -- Begusarai News: बछवाड़ा। रूदौली गांव में बुधवार को बछवाड़ा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दीना झा के पुत्र मनीष कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले माह उक्त युवक का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...