Begusarai News: सोए अवस्था में युवक पर चाकू से गोदा
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के भठरा बहियार में चचेरे रिश्तेदारों ने सो रहे युवक पर चाकू से गोदकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । गला, हाथ व शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। लहूलुहान हालत में भागकर किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाई। उसके बाद घर वाले इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल कल्पना में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति चिंताजनक देख उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया। जख़्मी 30 वर्षीय मो. शाहिद वीरपुर थाना के वार्ड संख्या- 11 निवासी मो. अकरम का पुत्र है। साहिद घर से लगभग एक किमी दूर स्थित अपने डेरा पर सो रहा था। तभी लगभग ग्यारह बजे रात में बदमाश पहुंचा और अचानक चाकू से हमला बोल दिया। बताया जाता है कि शाहिद मवेशी का देखभाल और खेतिहर किसान है और मंगलवार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.