बेगुसराय, अक्टूबर 17 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के आदेश के आलोक में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा संविदा समाप्त किए जाने के बावजूद डाटा एंट्री ऑपरेटरों के प्रखंड से जिला शिक्षा कार्यालय तक लगातार आने और काम करने पर बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (गोप गुट) ने सवाल उठाए हैं। संघ ने इसे संभावित वित्तीय अनियमितता से जोड़ते हुए जांच की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि ऑपरेटरों की संविदा सितंबर में ही समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद उनसे कार्यालयों में काम लिया जाना विधिसम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में फर्जी शिक्षक आईडी बनाकर अवैध वेतन निकासी के मामले सामने आने के बाद जांच और कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कार्रवाई: लिपिक का वेतन बंद, डाटा इ...