Begusarai News: सेवानिवृत्त स्टेशन मैनेजर के घर में चोरी
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सेवानिवृत्त स्टेशन मैनेजर के बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने 7 हजार रुपए नकद समेत लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति को गायब कर दिया। चोरी की यह घटना शनिवार की रात्रि सागी पंचायत के नारायणपुर गांव में हुई। सेवानिवृत्त एसएम नारायणपुर गांव निवासी नवल मोहन झा ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। फोरेंसिक टीम एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंदन कुमार व अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गयी है। गृह स्वामी ने बताया कि वह दुर्गापूजा के बाद 22 अक्टूबर को घर बंद कर यहां से समस्तीपुर डेरा पर चले गये थे। चोरों ने घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इस घर से कितनी संपत्ति चुराई, पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.