Begusarai News: सूखा नशा से किशोर बिगाड़ रहे हैं सेहत
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। युवा नेतृत्व कार्यक्रम के अंतर्गत पकठौल एवं रातगांव पंचायत के 10 गांवों से चयनित पीयर एजुकेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नवाचार विजन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 चयनित एजुकेटर भाग लिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक बासुदेव दास, सचिव सुमन कुमार जायसवाल, अमर प्रकाश पासवान, पूनम कुमारी, चंद्रशेखर सिंह एवं काजल कुमारी आदि लोग मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान अमर प्रकाश पासवान ने कार्य, जिम्मेदारी और सामाजिक भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सूखे नशे, रंगदारी, हिंसा, असामाजिक गतिविधियों तथा अन्य नकारात्मक कार्यों से दूर रखने और उन्हें रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने के तरीकों पर चर्चा की गई। मीठी कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.