बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- बाल सुरक्षा और अधिकारों पर जागरूकता Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेगूसराय के तत्वावधान में पीएम श्री आरडी गर्ल्स प्लस टू स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंझौल अनुमंडल के एसीजेएम अवनिंद्र प्रकाश एवं मंझौल थानाध्यक्ष मो.फैसल अहमद अंसारी ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए बाल अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बाल अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह निषेध एवं पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा, पोक्सो एक्ट की जानकारी एवं जन जागरूकता अभियान पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और यौन शोषण से बचाव के लिए अभ...