Begusarai News: सीपीआई ने चलाया जनसंपर्क सह जनकोष संग्रह अभियान
बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। भाकपा कार्यकर्ताओं ने गढ़पुरा प्रखंड की सोनमा पंचायत में गुरुवार को जनसंपर्क सह जनकोष संग्रह अभियान चलाया। इस अवसर सीपीआई के बखरी विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान, अंचल मंत्री रामकिशोर प्रसाद, ललित चौरसिया समेत कई नेता शामिल रहे। अभियान का नेतृत्व पार्टी के अंचल मंत्री ने किया। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक ने कहा की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनता से प्राप्त जनकोष से संचालित होती है और जनता के लिए ही काम करती है। ललित चौरसिया ने कहा की कम्युनिस्ट पार्टी के इस अभियान से जनता में काफी उत्साह है। यह भी पढ़ें- जनसंपर्क अभियान के जरिए दिल्ली मार्च की तैयारी में जुटी भाकपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.