बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: तेघड़ा। सीपीआई कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को रामेश्वर भवन से तेघड़ा बाजार होते हुए बाजार मुख्य चौक पर नुक्कड़ सभा में अंचल सचिव सनातन प्रसाद सिंह ने कहा देश में कानून और संविधान को कुचला जा रहा है। मौके पर किसान नेता दिनेश सिंह, भूषण सिंह, मो समद, अरुण यादव, अतुल राय अनजान, मो हसमत, मो सिराज, प्रदीप कुमार चिंटू ,बड़कू सिंह, कंचन किशोर सिंह, प्रिंस, भोला सिंह, मणिभूषण सिंह, निर्भय सिंह, शंकर चौरसिया, महेंद्र शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...