बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। विष्णुपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी दिनेश मल्लिक ने नावकोठी के अंचलाधिकारी पर गाली-गलौज व मारपीट करने एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़ित ने घटना की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। थाने में दिए आवेदन के अनुसार, पांच अक्टूबर को वह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार के साथ अंचल कार्यालय में गया था। इसी दौरान अंचल अधिकारी और चन्दन कुमार के बीच बातचीत हो रही थी। अंचल अधिकारी ने पूछा कि यह कौन है। चन्दन कुमार ने बताया कि यह विष्णुपुर पंचायत का स्वच्छता कर्मी दिनेश मल्लिक है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सीओ के खिलाफ झाड़ू लेकर धरना पर बैठे स्वच्छताकर्मी इसी पर अंचल अधिकारी जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करने लगे...