बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: मटिहानी। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मटिहानी थाना पुलिस ने सिंहमा गांव से एक व्यक्ति को 523 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिंहमा निवासी रैशन सिंह के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में छोटू कुमार को गांजा के साथ पकड़ा गया। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...