बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- कृषि योजनाओं और राहत कार्यों की समीक्षा Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में कुल 1 लाख 13 हजार 80 किसानों में से 1 लाख 12 हजार 649 किसानों का ई-केवाईसी पूरा कर लिया गया है। वहीं 431 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है। खरीफ मौसम 2026-27 के अंतर्गत जिले के कुल 3 लाख 89 हजार 514 प्लॉट्स में से 2 लाख 58 हजार 227 प्लॉट्स का डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा हो चुका है। वहीं, डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत 3 लाख 85 हजार 955 किसानों में से 1 लाख 30 हजार 89 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। मटिहानी प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कारगिल विजय सभा भवन में मंग...