Begusarai News: सिमरिया धाम में फसल बर्बाद कर देने से किसानों में आक्रोश
बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया धाम में चल रहे श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सफाई के नाम पर किसानों की फसल को बर्बाद कर देने से किसानों में आक्रोश है। सिमरिया दो किसान राम प्रवेश सिंह व संजीव कुमार उर्फ बुद्धन यादव ने बताया कि हमलोगों के राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास मौजूद जमीन जिसका खाता 458, खेसरा 5087 व 5090 है। उस जमीन में लगे फसल अरहर, मक्का इत्यादि को बर्बाद कर दिया गया है। अगर जिला प्रशासन को जमीन की जरूरत थी, तो किसानों को विश्वास में लेकर कार्य करने तथा इसका मुआवजा भी देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर पटना उच्चय न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से जमीन की पैमाइश करवा उचित फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.