Begusarai News: सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा स्थापना के लिए होगा संघर्ष
बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया सिक्सलेन गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सिमरिया में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वम्भर सिंह ने की। संचालन सचिव संजीव फिरोज ने किया। आमसभा में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की मूर्ति स्थापित करने के लिए हम लोग हर संभव संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।
आम सभा की मांग साहित्यकार डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि सिमरियावासियों का संकल्प है कि राष्ट्रकवि के गांव सिमरिया को साहित्यिक तीर्थभूमि बनाना है। इसी के मद्देनजर सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाना औचित्यपूर्ण है। यह सिमरियावासियों की संकीर्णता नहीं बल्कि उनका अधिकार है।
संगठित संघर्ष की आवश्यकता पत्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.