बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया गंगानदी तट पर 18 अक्टूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलने वाले एशिया फेम राजकीय कल्पवास मेला की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है। 38 दिनों तक चलने वाले पुनित कार्तिक कल्पवास मेला की निगरानी 200 सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। मेले में लगभग 10 हाई मास्ट लाइट के अलावे 3000 से अधिक ट्यूब लाइट व 200 सोडियम लाइट लगायी जा रही है। वहीं सिमरिया धर्मशाला मार्ग के साथ-साथ राजेन्द्र सेतु से औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल तक रीवर फ्रंट पर सोडियम लाइट व झालर लाइट लगायी जा रही है। इसके अलावे मेला परिसर में नियंत्रण कक्ष, अस्थाई अस्पताल, मेला थाना, खोया-पाया केंद्र समेत विभिन्न विभागों के कार्यालय तथा स्टॉल निर्माण के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है। कल्पवास मेला क्षेत्र से जुड़े अधिकार...