Begusarai News: सिक्सलेन गोलंबर पर भामाशाह की प्रतिमा की मांग
बेगुसराय, जुलाई 10 -- Begusarai News: लाखो। सिमरिया सिक्सलेन पुल गोलंबर पर राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर भामाशाह विचार मंच की ओर से 12 जुलाई रविवार को बैठक आयोजित की जाएगी। पूर्व मुख्य पार्षद आलोक अग्रवाल ने बताया कि बैठक उनके आवास पर होगी। इसमें समाज के प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नगरवासी शामिल होंगे। बैठक में प्रतिमा स्थापना की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही भामाशाह के राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति योगदान, उनके आदर्शों के प्रचार-प्रसार तथा जनसमर्थन को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.