Begusarai News: साहेबपुरकमाल में पोषण मेले का आयोजन
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही, गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म भी पूरी की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम अजय यादव ने किया। एसडीएम ने बच्चों व माताओं के लिए पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। सीडीपीओ पूजा रानी ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए परिवार व समाज की भागीदारी जरूरी है। मौके पर प्रखंड समन्वयक रौशन कुमार, कार्यपाल सहायक तुषार रंजन, महिला पर्यवेक्षिका ममता कुमारी, लालिमा कुमारी, श्रेया सुमन, शोभा कुमारी, अर्चना, रीना भारती आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.