Begusarai News: साहेबपुरकमाल में छापेमारी कर 700 बोरा अवैध उर्वरक किया जब्त
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- बेगूसराय में अवैध उर्वरक पर छापेमारी Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अवैध एवं नकली उर्वरक के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह साहेबपुरकमाल प्रखंड में छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय-खगड़िया सीमा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के निकट हिराटोल एवं रघुनाथपुर करारी इलाके में अवैध रूप से डीएपी, पोटाश सहित अन्य उर्वरकों के निर्माण एवं भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी, अनुमंडल कृषि अधिकारी, प्रखंड कृषि अधिकारी, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार सहित कृषि विभाग की पूरी टीम पुलिस बल एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान संबंधित परिसर में ताला बंद पाया गया। इसे विधिसम्मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.