Begusarai News: सामुदायिक भवन में चल रहा आईसीडीएस कार्यालय
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। अपना भवन नहीं होने के कारण नावकोठी प्रखंड का समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कार्यालय वर्षों से आरटीपीएस कार्यालय के बगल स्थित सामुदायिक भवन में संचालित हो रहा है। सीमित जगह में कार्यालय चलने से कर्मियों के नियमित कामकाज के साथ सेविका-सहायिकाओं की बैठक आयोजित करने में भी परेशानी हो रही है। वर्षों से भवन की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। नावकोठी प्रखंड की नौ पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और विभागीय कार्यों के लिए कार्यालय में चार महिला पर्यवेक्षिका, एक हेड क्लर्क, एक डाटा ऑपरेटर और एक प्रखंड समन्वयक कार्यरत हैं। कार्यालय में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कर्मियों को बैठकर काम करने में परेशानी होती है। वहीं सेविका-सहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.