Begusarai News: सामाजिक दायित्वों पर मनोनीत व निर्वाचित पदाधिकारी सम्मानित
बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। जय सरस्वती संघ के सभागार में गुरुवार को हुए समारोह में बाबा गरीबनाथ मंदिर कमेटी की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों पर मनोनीत व निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने सभी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बाबा गरीबनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय नेमानी को श्री विश्वबंधु पुस्तकालय की संरक्षक समिति का सदस्य चुने जाने पर सम्मानित किया गया। वहीं प्रेम किशन मन्नू को निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने तथा मेला संयोजक दिलीप केशरी को केशरवानी समाज का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सम्मानित किया गया। मौके पर कमेटी के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.