बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: नावकोठी। पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि थाना क्षेत्र के सात व्यक्तियों के विरुद्ध सीसीए-3 की कार्रवाई चलाने की अनुशंसा का प्रस्ताव उचित माध्यम से भेजा गया है। इसके अलावा 255 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई के लिए बखरी व मंझौल एसडीएम को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियाती कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार निगरानी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...