Begusarai News: साइबर ठगी के दो लाख रुपये दो साल बाद भी नहीं मिले
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र के राकेश कुमार साइबर ठगी के मामले में दो लाख रुपये गंवाने के दो साल बाद भी न्याय की आस लगाए बैठे हैं। इस मामले में उन्होंने 31 जुलाई 2024 को नावकोठी थाने में कांड संख्या 132/2024 दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बैंक के शाखा प्रबंधक, उप शाखा प्रबंधक सहित घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात बैंककर्मियों पर मिलीभगत कर साइबर ठगी के जरिए खाते से रुपये निकासी कराने का आरोप लगाया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी, एसपी, डीजीपी और बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। साथ ही, उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है। राकेश कुमार के अनुसार, उनका खाता इंडियन बैंक, बेगूसराय में है। 27 जुलाई 2024 को उनके खाते से दो लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.