बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी के निपनिया स्थित ओटीसी में 9 बिहार बटालियन की ओर से जारी दस दिवसीय कैट 16 कैंप में कर्नल दीपक कुमार के संरक्षण एवं अगुवाई में रविवार को कैडेटों के लिए साइबर सिक्योरिटी पर विशेष जागरूकता कक्षा आयोजित की गई। इसका संचालन साइबर क्राइम, बेगूसराय में कार्यरत इंस्पेक्टर एस. के. विद्याकर ने किया। इन्होंने कैडेटों को साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कैडेटों को फर्जी कॉल, फिशिंग, एपीके, केवाईसी अपडेट फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराने तथा ग्रिविएंस रिड्रेसल मैकेनिज्म की जानकारी भी दी गई। इस कैंप में कै...