Begusarai News: साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाए पांच हजार रुपए
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: बछवाड़ा। रानी-एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी स्व. विष्णुदेव राय के पुत्र संजय कुमार राय के स्टेट बैंक आफ इंडिया के बचत खाते से पांच हजार रुपए निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने साइबर थाना बेगूसराय को आवेदन देकर कहा है कि उनके मोबाइल पर अलग-अलग किस्तों में कुल पांच हजार रुपए की निकासी कर लेने का मैसेज आया। उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम कंट्रोल नंबर 1930 पर फोन कर एवं भारतीय स्टेट बैंक बछवाड़ा शाखा पहुंचकर खाते से निकासी पर रोक लगवायी। पीड़ित ने बताया है कि अब साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भद्दी गालियां लिखकर भेजी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: फोन पे से दो बार में 95,997 रुपये निकले, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.