बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: छौड़ाही, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सांवत पंचायत के पूर्व मुखिया 95 वर्षीय अजीमुद्दीन उर्फ लाल बाबू का शनिवार शाम निधन हो गया। रविवार को जनाजे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वे वर्ष 1980 से 2001 तक लगातार सांवत पंचायत के मुखिया रहे। पूर्व पंसस अख्तर इमाम, नारायणपीपर के अरुण पासवान व सांवत पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश आजाद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जनाजे में उनके पुत्र शमीम अख्तर, रामनरेश यादव, सलाउद्दीन, मंजूर आलम, मो.गुफरान, मो. हुसैन, डॉ. कमाल, सरपंच मिसबाहुद्दीन, शेख फूल हसन, मो.इसराइल आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...