Begusarai News: सांप काटने से इलाज के दौरान महिला की मौत
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा वार्ड संख्या-04 निवासी लल्लू यादव की 36 वर्षीय पत्नी रामदुलारी देवी की बुधवार की रात सांप काटने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल बेगूसराय में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात करीब दस बजे रामदुलारी देवी को सांप ने डस लिया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल में महिला को सिर्फ पानी चढ़ाया गया और एंटी स्नेक वैक्सीन का डोज नहीं दिया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.