बेगुसराय, जुलाई 28 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद के वार्ड 1, 2 एवं तीन के लिए मंगलवार को राजवाड़ा स्थित बीएसएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में 65 आवेदन प्राप्त किये गये। लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू होते हुए कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ने समस्या के निपटारे को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रधान सहायक राज कुमार ने बताया कि आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड पार्षद राजाराम पासवान, दीपक कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद थे। समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर बीहट नप क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा सहयोग शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...