बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के सलौना रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए रविवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे ने पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के ठहराव को लेकर जारी प्रारंभिक सूची में संशोधन करते हुए सलौना स्टेशन को आधिकारिक रूप से ठहराव दे दिया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सलौना स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन का शंखनाद ट्रेन का समय और संचालन संशोधित सूची जारी होने के बाद अब यह ट्रेन सलौना के रास्ते पटना क्षेत्र तक सीधी रेल कनेक्टिविटी देने वाली दूसरी महत्वपूर्ण ट्रेन बन गई है। इससे पहले सलौना में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव दिया जा चुका है। रेलवे के संशोधित शेड्यूल के अनुसार 03216 पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन सलौना...