बेगुसराय, अक्टूबर 22 -- Begusarai News: बछवाड़ा। दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-9 में बुधवार की रात सर्पदंश से पांच वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान रानी टोल भगवानपुर दियारा निवासी रंजीत राय के पुत्र अभिराज कुमार के रूप में की गई है। उक्त बालक बुधवार को अपने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान उसे विषधर ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...