Begusarai News: सरदार बल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनी
बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: बलिया। नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर शनिवार को उनकी 151वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बलिया एसडीओ सह आईएएस अजय यादव, बीडीओ संतोष कुमार एवं सीओ आकाश कुमार ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर एसडीओ अजय यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: लौह पुरुष सरदार पटेल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.